School Winter Holidays Hike 2026 अब स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 16 जनवरी तक आगे बढ़ाई गईं भीषण ठंड, घने कोहरे और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां अब 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। पहले यह छुट्टियां 12 जनवरी तक घोषित थीं, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है क्योंकि अगर ज्यादा सर्दी हो जाती हैं तो 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल जाना भारी पड़ सकता हैं इसलिए अब छुटियां आगे बढ़ने वाली हैं ।
School Winter Holidays Hike 2026 बढ़ रही हैं कड़ाके की सर्दी
पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और रात के समय तापमान बेहद नीचे चला जा रहा है, वहीं घना कोहरा सड़कों पर दृश्यता को काफी कम कर रहा है। ऐसे हालात में छोटे बच्चों का स्कूल जाना जोखिम भरा हो सकता है। इसी कारण शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह फैसला लिया है और अब सभी राज्यों में यह नोटिस शिक्षा विभाग तक भेजा जाएगा ताकि सभी स्कूल में नोटिस भेज कर सूचित किया जा सके और समय पर सभी को जानकारी मिले ।
School Winter Holidays Hike 2026 सरकार का निर्णय
सरकारी आदेश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी छात्रों के लिए छुट्टियां 16 जनवरी तक रहेंगी। कुछ जिलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया गया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। हालांकि, अंतिम निर्णय स्थानीय जिला प्रशासन पर छोड़ा गया है, जो मौसम की स्थिति के अनुसार आदेश जारी करेगा यानी अगर मौसम विभाग का अलर्ट आएगा और जिला कलेक्टर या मुख्यमंत्री जी या शिक्षा मंत्री जी को ऐसा लगेगा कि सर्दी ज्यादा हो रही हैं और छोटे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही हैं तो छुटियां आगे बढ़ने का आदेश दिया जाएगा ।
School Winter Holidays Hike 2026 स्कूल प्रबंधन को आदेश
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि छुट्टियों के दौरान छात्रों पर किसी भी प्रकार का शैक्षणिक दबाव न डाला जाए। ऑनलाइन कक्षाएं भी केवल आवश्यकता होने पर ही संचालित की जाएं। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें और साथ ही अगर 10th 12th के बच्चों को स्कूल बुलाया जाए तो उनका विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि बोर्ड के एग्जाम भी फरवरी से शुरू हो रहे हैं तो इन क्लास की छुट्टियां आगे नहीं बढ़ाई जा सकती हैं ।
School Winter Holidays Hike 2026 क्या हैं मौसम का अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है उत्तर भारत में और अब पश्चिम में भी हल्की बारिश के साथ कोहरा और शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई गई हैं यानी अब जनवरी में ठंड काफी बढ़ेगी जिससे सर्दी ज्यादा होने की वजह से छोटे बच्चों की स्कूल की छुट्टियां आगे बढ़ाई जाने की पूरी संभावना हैं ।