CTET 2026 New Exam Date Form Re Open, CTET एग्जाम 2026 के फॉर्म दोबारा खुले अब 08 फरवरी को नहीं होगा CTET

CTET 2026 New Exam Date Form Re Open CTET फॉर्म दोबारा शुरू: 40 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, परीक्षा तिथि में बदलाव संभव केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CTET के आवेदन फॉर्म एक बार फिर से खोल दिए गए हैं। यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित होगा जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनसे फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई थी। अनुमान है कि इस फैसले से लगभग 40 लाख छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा और साथ ही ऐसे कईं उम्मीदवार हैं जो फॉर्म से पीछे रहे उनको मौका मिलेगा ।

CTET 2026 New Exam Date Form Re Open क्या हैं सीटीईटी

CTET परीक्षा शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं ताकि वे केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य सरकारी व निजी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए पात्र बन सकें। फॉर्म दोबारा शुरू होने से उन छात्रों में नई उम्मीद जगी है, जो अंतिम तिथि निकल जाने के कारण निराश हो चुके थे अब इन स्टूडेंट के लिए अच्छी खबर हैं कि इनको आवेदन का मौका मिलेगा और आगे आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे और अपना शिक्षक बनने का सपना पूरा कर सकते हैं ।

CTET 2026 New Exam Date Form Re Open फॉर्म फिर खुले तो परीक्षा तिथि में बदलाव!

फॉर्म दोबारा खुलने के साथ-साथ परीक्षा तिथि में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब आवेदकों की संख्या अचानक बढ़ती है, तो परीक्षा संचालन को सुचारू रूप से कराने के लिए बोर्ड को तारीखों में संशोधन करना पड़ सकता है। यदि परीक्षा तिथि आगे बढ़ती है, तो छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जो उनके प्रदर्शन को बेहतर बना सकता है और जो स्टूडेंट्स पीछे रह गए हैं वह भी चाहते हैं कि अगर एग्जाम डेट आगे बढ़े तो उनको भी तैयारी करने का अच्छा समय मिल जाएगा जिससे उनका भी इस बार सीटीईटी क्लियर हो जाए ।

CBSE द्वारा यह कदम छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया माना जा रहा है। कई अभ्यर्थियों ने तकनीकी समस्याओं, दस्तावेजों की कमी या फीस भुगतान में दिक्कतों के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे। अब फॉर्म दोबारा खुलने से वे अपनी कमियों को सुधारकर सही तरीके से आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही करेक्शन विंडो मिलने की भी उम्मीद की जा रही है, जिससे पहले से आवेदन कर चुके छात्र अपनी जानकारी में सुधार कर सकें।

CTET 2026 New Exam Date Form Re Open परीक्षा तिथि में बदलाव का कारण

जो उम्मीदवार इस बार सीटेट एग्जाम 2026 में भाग ले रहे हैं उनको पता हैं कि 2025 में एक बार भी सीटेट नहीं हुआ जबकि हर साल 2 बार होता हैं और इसके साथ ही फॉर्म दोबारा खुले तो फॉर्म भरने और इन सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने में बोर्ड को काफी समय चाहिए इसके साथ ही इस बार CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 का आयोजन भी फरवरी में ही हो रहा हैं तो दोनों परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा एक साथ संभव नहीं हैं इससे यहीं संभावना हैं कि सीटेट एग्जाम 2026 का आयोजन आगे अप्रैल तक होगा ।

CTET 2026 New Exam Date Form Re Open स्टूडेंट्स के लिए निर्देश

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। साथ ही परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी हर नई अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment